सोमवार, 11 अप्रैल 2016

कहीं सुविधा ट्रेन न बन जाए आपकी दुविधा?



कहने को तो रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए ‘सुविधा’ नाम की ट्रेन की चलाई है, लेकिन यह वास्तव में दुविधा वाली ट्रेन है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इसका टिकट लेने के बाद भी उन तमाम लोगों की तरह आप भी यही कहेंगे कि “काश मैंने प्लेन का ही टिकट लिया होता।” इस ट्रेन का किराया सामान्य किराए से लगभग तीन गुना ज़्यादा है। उदाहरण के तौर पर बात करें तो नई दिल्ली से छपरा का किराया सुविधा ट्रेन में आपको थ्री एसी का 3815 रुपया देना होगा, जबकि यदि आप यही थ्री एसी का टिकट बाक़ी किसी ट्रेन से लेते हैं तो 1300 रुपये के क़रीब आपको देना होगा। अब ऐसे में सवाल उठता है कि यह कैसी सुविधा है? और यदि ऐसी सुविधा किसी को लेनी होगी तो वह हवाई जहाज़ से जाएगा, क्यों प्रभु की रेल से जाएगा। यदि आप भी घर जाने से के लिए सुविधा से सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए दुविधा हो सकती है।




आज के लिए इतना भी
फिर मिलेंगे चलते-चलते


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नोटबंदी महायज्ञ के 50 दिनों के अनुष्ठान से किसको क्या मिला ?

मंगलवार, 8 नवंबर 2016 की रात 8 बजे एक ऐसी घोषणा हुई, जिस पर एकबानगी यकीन करना मुश्किल था. लोग एकदम से बेचैन हो उठे. कोई इस घोषणा की पुष्...